Monday, October 19th, 2026

भागलपुर की चाय की मांग अब अमेरिका में भी 

भागलपुर 
बिहार के भागलपुर की चाय की धूम अब यूएसए तक पहुंच गयी है। कोरोना काल में जिले के पीरपैंती के दुबौली गांव के दो भाइयों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हर्बल चाय बनायी और इसे फेसबुक व गूगल के माध्यम से ऑनलाइन बेचने लगे। चार माह में ही प्रतिमाह दो हजार पैकेट की मांग बढ़ गयी है। इससे पहले वे लेमन ग्रास की खेती करते थे और बड़े व्यापारी उनसे सूखे पत्ते खरीदते थे। इस कारण उचित मुनाफा उन्हें मिल नहीं पाता था।

भागलपुर शहर से 70 किलोमीटर दूर स्थित दुबौली गांव के रमन दुबे व रौनक कुमार ने बताया कि एक एकड़ में लगाये गये लेमन ग्रास अगस्त माह में तैयार हो गया था। कोरोना को देखते हुए इसके पत्ते से खुद ही हर्बल टी बनाने लगे और फेसबुक व गूगल के माध्यम से इसे बाजार में बेचने लगे। अगस्त में मात्र पांच सौ पैकेट की बिक्री हुई। उसके बाद धीरे-धीरे प्रोडक्ट की मांग बढ़ने लगी। अभी यूएसए से 50 पैकेट की मांग हर माह मिल रही है। डाक के माध्यम से उनलोगों को यह उपलब्ध कराया जा रहा है। दूसरे देशों से भी मांग मिलने की उम्मीद है।  

 

#भागलपुर की चाय

Source : Agency

पाठको की राय